यह भारत है

यह भारत है,
यह भारत है,
हर किस्से कि नज़ाकत है,
यह भारत है।

3 ओर दरिया-दरिया,
1 ओर हिमालय है,
बीच में बहती गंगा-जमुना 
फिर भी पानी नदारद है
यह भारत है,यह भारत है।

नारी,
जो 1 बार तो पूजी जाती,
फिर,10 बार लूटी जाती,
मोमबत्ती के ढेरों पर फिर,होती बड़ी सियासत है,
यह भारत है,यह भारत है।

अलग जाती,धर्म,भाषा ,सब साथ-साथ में रहते हैं,
यही भारत कि ताकत है,दुनियावाले कहते हैं,
छोटी-छोटी सोच पर फिर भी ,बंटते रहने की आदत है,
यह भारत है,यह भारत है।

1 स्वर्ग है धरती पर कश्मीर ,
इसका भी अपना क़िस्सा है,
तेरा है या मेरा है,ये चर्चा का हिस्सा है,
4 पैर कुर्सी की खातिर,होती बड़ी बगावत है,
यह भारत है,यह भारत है।

जान से ज्यादा हर फौजी को,
जन्मभूमी से मोहब्बत है
यह भारत है,यह भारत है।
हर किस्से कि नज़ाकत है
यह भारत है,यह भारत है। 

No comments:

Post a Comment

चाँद कि तन्हाई

तेरी आँखों मे,फैली गहराई देखी है, एक मुस्कान के पीछे कि,रुसवाई देखी है, देखा सबने महफ़िल में,चाँद को सितारों के बीच, 1 हमने महफ़ि...