चाँद कि तन्हाई

तेरी आँखों मे,फैली गहराई देखी है,

एक मुस्कान के पीछे कि,रुसवाई देखी है,

देखा सबने महफ़िल में,चाँद को सितारों के बीच,

1 हमने महफ़िल मे, चाँद कि तन्हाई देखी है।

अफवाहें सुन कर बदनाम मत करना

अफवाहें सुन कर बदनाम मत करना
खयाली इल्ज़ामों का इश्तेहार मत करना
कुछ मजबूरियां है,मोहब्बत के दरम्यान हमारे,
गर ज़ुबानी सुननी हो ,तो बात करना

इस क़दर न टूटो कि

इस क़दर न टूटो कि

टुकड़ा हो जाओ..

चलो..

आईना नही तो शीशा हो जाओ।

दो पल सुरूर-ए-इश्क़ में,मदहोश रहने दो

दो पल सुरूर-ए-इश्क़ में,मदहोश रहने दो,

ना खुद संभालो, ना मुझे ही होश में रहने दो,

कुछ कह रही हैं धड़कने,नज़रों से बयाँ होकर,

नज़रों कि ज़ुबाँ समझो,समा-ए-जोश बढ़ने दो

ये आँखे तुम्हारी हैं या,नूर-ए-आफ़ताब हैं


ये आँखे तुम्हारी हैं या,नूर-ए-आफ़ताब हैं,

या शबनम में डूबी कलियों का,शादाब है,

किस लफ्ज़ से बयाँ करूँ मैं,रंग-ए-शबाब तेरा,

दिलकश,दिलनशीं या महज़बीं महताब है।


Vocabulary:

नूर-ए-आफ़ताब-light as like sun
शादाब-Beautiness of flower
रंग-ए-शबाब-color of youngness/beauty
दिलकश-taking out of heart
महज़बीं-Beauty like moon

आगाज होता है मगर,अंजाम नही होता (love based)

आगाज होता है मगर,अंजाम नही होता,
मेरी सफर का जब तू,मुकाम नही होता,

रूठ कर ,टूट जाता है आइना मेरा,
किसी चेहरे में जो तेरा,दीदार नही होता।

सहर होती है मगर,शाम नही होता,
किसी पहर जो तेरा,पैगाम नही होता,

कुछ शबनम सा छा जाता है,निगाहों में मेरी,
मेरी नज़र में जो तेरा ,निशाँ नही होता।

कोई नज़्म नही बनती,कोई शेर नही होता,
मेरी गजलों का जब तू ,तस्व्वुर नही होता,

बुझा-बुझा सा रहता है,उस रात का चाँद,
जिस चान्द में तेरा,नूर नही होता।

बेचैन धड़कन,खामोश दिल,
साथ होता है मगर ,सुकून नही होता,

कुछ सहम सी जाती हैं,साँसें मेरी,
मेरी धड़कन को जो तेरा,फितूर नही होता।

यह भारत है

यह भारत है,
यह भारत है,
हर किस्से कि नज़ाकत है,
यह भारत है।

3 ओर दरिया-दरिया,
1 ओर हिमालय है,
बीच में बहती गंगा-जमुना 
फिर भी पानी नदारद है
यह भारत है,यह भारत है।

नारी,
जो 1 बार तो पूजी जाती,
फिर,10 बार लूटी जाती,
मोमबत्ती के ढेरों पर फिर,होती बड़ी सियासत है,
यह भारत है,यह भारत है।

अलग जाती,धर्म,भाषा ,सब साथ-साथ में रहते हैं,
यही भारत कि ताकत है,दुनियावाले कहते हैं,
छोटी-छोटी सोच पर फिर भी ,बंटते रहने की आदत है,
यह भारत है,यह भारत है।

1 स्वर्ग है धरती पर कश्मीर ,
इसका भी अपना क़िस्सा है,
तेरा है या मेरा है,ये चर्चा का हिस्सा है,
4 पैर कुर्सी की खातिर,होती बड़ी बगावत है,
यह भारत है,यह भारत है।

जान से ज्यादा हर फौजी को,
जन्मभूमी से मोहब्बत है
यह भारत है,यह भारत है।
हर किस्से कि नज़ाकत है
यह भारत है,यह भारत है। 

चाँद कि तन्हाई

तेरी आँखों मे,फैली गहराई देखी है, एक मुस्कान के पीछे कि,रुसवाई देखी है, देखा सबने महफ़िल में,चाँद को सितारों के बीच, 1 हमने महफ़ि...