ऐ मुबारक हो तुझको,हमनवा मिल गया,
नज़रों को तेरी रहनुमा मिल गया,
बहुत हसीं है ये दिन,बहुत हसीं है ये रात,
चंद लम्हों को तेरे, कारवाँ मिल गया।
दर्द को तेरे ,मरहम मिल गया,
मेहरम मेरे,तुझे रब मिल गया,
मीरा सी ना अब तू,राधा सा जी,
रंगरेज मेरे तुझे,रंग मिल गया।
नदी को दरिया का,किनारा मिल गया
लहरों को साहिल का सहारा मिल गया,
जा,जितना इतराना है उतना खुद पे नाज़ कर,
ऐ शम्मा तू मेरी,तुझे परवाना मिल गया।
ये टपकती शबनम, ये बरसते
आँसू,
सावन का इन्हें ,बहाना मिल गया,
तू कली भी उसकीं, वो माली भी तेरा,
बस..भँवरा मैं, बेगाना रह गया
ऐ मुबारक हो तुझको,हमनवा मिल गया |
Vocabulary:
1.हमनवा-Two people having same thought or destiny
2.रहनुमा-Guide
3.मेहरम-friend
4.रंगरेज-Painter
No comments:
Post a Comment