बहुत खुश था मै,तेरे आने से पहले,
बहुत रूठ गया हूँ,तेरे जाने के बाद,
बहुत बातें थी ,तेरे आने से पहले,
बहुत यादें हैं,तेरे जाने के बाद।
एक सवेरा था,मेरी सुबह से पहले,
बहुत अंधेरा है, तेरे जाने के बाद,
बहुत सपने थे,मेरी आँखो में पहले,
बहुत आँसू है, तेरे जाने के बाद।
खुशी नही अब कुछ पाने की,
खुद को खुद से खोने के बाद,
अकेला तो तब भी था,तेरे आने से पहले,
अब अधूरा हूँ,तेरे जाने के बाद।
कुछ और ही था,तेरे आने से पहले,
कुछ और ही हूँ,तेरे जाने के बाद,
हर मौसम था सावन का पहले,
सब पतझड़ है,तेरे जाने के बाद।
बहुत खास था मै ,अपनी निगाहों मे पहले,
अब नाचिज हूँ,तेरे जाने के बाद,
बहुत शोर था,मेरे होंठो पे पहले,
बहुत खामोशी है, तेरे जाने के बाद।
No comments:
Post a Comment