तेरे यादों की बारीश,मेरे आँसू का बादल,
कल भी था,आज भी है,
तेरे लफ़्ज़ों का शोर,मेरे होठो की खामोशी,
कल भी था,आज भी है।
तू प्यार का सागर ,मै 1 बून्द का प्यासा,
कल भी था,आज भी है,
तू चाँद सा रोशन,मै ओझल सितारा ,
कल भी था,आज भी है।
तेरे यादों का दरिया,मेरे उम्मिदो का सेहरा,
कल भी था,आज भी है,
तेरी बातों के मंज़र पर,मेरे अश्कों का पहरा,
कल भी था,आज भी है।
वो काँटों सी नफरत तेरी,वो मेरी मोहब्बत का गुलाब दिल, कल भी था,आज भी है,
वो मेरी धड़कन को साज तेरा,फिर नगमा-इ-इश्क़ मुश्किल, कल भी था,आज भी है।
मै उदास रास्ता 1 शाम का,तू मंज़िल हर सहर सी,
कल भी था,आज भी है,
मै साहिल सा बिखरा हुआ,तू समंदर के लहर सी,
कल भी था,आज भी है।
तू मोहब्बत का काफ़िर, मै मोहब्बत का दीवाना,
कल भी था,आज भी है,
तू शम्मा सी मगरूर ,मै पारो का परवाना,
कल भी था,आज भी है।
Vocabulary:
1.सेहरा-Desert
2.साज-Tune,Beats
3.सहर-Morning
4.काफ़िर-The one who don't believe in anything
5.साहिल-Bank of river
No comments:
Post a Comment